नई दिल्ली, मार्च 1 -- Muzaffarpur News: एक तरफ पूरा बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्म दिन मना रहा है तो दूसरी ओर मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में जबरदस्त हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जदयू का संगठनात्मक चुनाव प्रदेश के सभी जिलों में कराया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुजफ्फपुर जिला जदयू और जिला महानगर इकाई के लिए अध्यक्ष का चुनावा कराया जा रहा था। महानगर अध्यक्ष का चुनावा जहां निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो गया वहीं जिला अध्यक्ष के चुनाव में बवाल हो गया। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार को निर्विरोध चुना गया। जिला जदयू अध्यक्ष का चुनाव भारी हंगामे और तोड़ फोड़ के बीच निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी और चुनाव पर्यवेक्षक राम प्रवेश पासवान ने स्थगित कर दिया। हंगामें के दौरान मारपीट की आशंका...