मोतिहारी, जून 25 -- चकिया। जदयू एमएलसी खालिद अनवर गुरुवार को शहर के रानीगंज मुहल्ला दिवंगत नेता कौसर राजा के पैतृक आवास पर पहुंचेl इस दौरान कौसर राजा के अचनाक हुई निधन पर दुख प्रकट किया तथा मृतक की आत्मा की शांति व परिवार को सदमे से उबरने के लिए दुआ की। एमएलसी ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा सांत्वना भी दी l वही कहा कि दिवंगत नेता कौसर राजा पार्टी के लिए समर्पित थे l सदा नीतीश कुमार के विचारों पर अमल करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से एक तरफ परिवार को तो दूसरी तरफ पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष भारत पटेल, प्रखंडध्यक्ष राजन पटेल, लखन पटेल, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इश्तेयाक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...