मधुबनी, सितम्बर 28 -- फुलपरास,एसं। कर्पूरी सभागार बेलहा में रविवार को घोघरडीहा एवं फुलपरास प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता घोघरडीहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष राम नरेश कामत व संचालन फुलपरास प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह बिहार सरकार की विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल उपस्थित थी। वहीं, वरिष्ठ जदयू नेता ई. शैलेन्द्र कुमार मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान 'नीतीश के 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम के साथ-साथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जीविका के 20 साल की उपलब्धियां जन-जन तक प...