भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को निशांत कुमार की उपस्थिति और भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने निशांत कुमार को मंजूषा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी जनसंवाद कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। निशांत कुमार ने प्रखंड अध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ जनसंपर्क तेज करने के निर्देश दिए। मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय साह, प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर सहित पीरपैंती, कहलगांव और सुल्तानगंज समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशांत कुमार के प्रस्तावित दौरे की तैयारी पर विचार-विमर्श यह भी पढ़ें- JDU में मंथन पर मंथन कर रहे निशांत, बिह...