बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जदयू की बेगूसराय महानगर इकाई की ओर से मंगलवार को संगठनात्मक चुनाव 2026-28 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर के सभी सेक्टर प्रभारी एवं प्रवेक्षक उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवेक्षक सुदेश कुमार मुन्ना, चुनाव प्रभारी रीना चौधरी एवं मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत करना ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है। पूर्व विधान पार्षद व कार्यकारिणी अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठनात्मक एकता और सक्रिय भागीदारी के साथ संगठनात्मक चुनाव को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जदयू का संगठन जितना मजबूत होगा उतनी ही मजबूती से जनता के बीच पार्टी की आवाज पहुंचेगी। यह निर्णय लिया गया कि संगठनात...