गया, अप्रैल 18 -- बांकेबाजार के जदयू कार्यालय में शनिवार को जदयू के स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष रामबरन कुमार की अध्यक्षता में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की गई। बैठक में लोगों ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार को राज्यसभा में जाने पर शुभकामना है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को बधाई दी गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुसाफिर पासवान, जदयू नेता तारानाथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद दांगी, विनेश पासवान, मनदीप प्रजापति, कंचन कुमारी, धीरज पासवान, धर्मेंद्र पासवान, उत्तम कुमार, विनय कुमार, संजीव पासवान, अशोक ठाकुर, संतोष कुमार आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...