जदयू की नई जिला टीम गठित, संगठन मजबूत करने पर जोर
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- अरवल। जदयू जिलाध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला टीम का गठन किया है। नई टीम में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। सुबोध कुमार भास्कर को कोषाध्यक्ष तथा चांद मलिक, मनोरंजन कुमार और डॉ. अमरकांत कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। 15 कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, 43 को महासचिव, 28 को जिला सचिव और 20 को जिला कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई टीम पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। फोटो- 07 सितम्बर अरवल- 02 कैप्शन- अरवल स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को पार्टी जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची जारी करते जिलाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.