सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- परसौनी। तिरहुत स्नातक निर्वाचन में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान निकेतन पुस्तकालय प्रांगण में जेडीयू पार्टी व स्नातक मतदाताओं के साथ संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो. मुमताज हुसैन ने की। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक झा, पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह कुशवाहा व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल खालिक की उपस्थिति में आगामी तिरहुत स्नातक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान पार्टी के संभावित प्रत्याशी अभिषेक झा ने उपस्थित एनडीए के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक-एक मतदाताओं के घर डोर टू डोर...