खगडि़या, सितम्बर 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। आगामी नौ सितंबर को जदयू द्वारा बछौता के एक विवाह भवन में आयोजित होने वाले फरक्का जल संधि संवाद सह नीतीश कार्य संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन जदयू नेता पंकज कुमार पटेल ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 9 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने विगत दिनों सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को जदयू प्रदेश महासचिव एवं नीलम वर्मा को जदयू प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर तथा बेलद...