खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बरैय पंचायत के सुंगठिया ग्राम में प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार और अनुशाशन पर जोर दिया गया। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को सामाजिक संतुलन के साथ मजबूत और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वही सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए पार्टी अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने उनलोगों की कड़ी आलोचना की जो पार्टी का झंडा लगाकर चलते हैं, लेकिन चुनाव के समय पार्टी या समर्थित उम्मीदवारों का विरोध करते हैं। अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए और कई नए ने...