जदयू कार्यकर्ताओं ने रोजगार और युवाओं के मुद्दे उठाए
प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में प्रदेश महासचिव एवं अधिवक्ता विपिन विनोद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं के हितों, रोजगार और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना आवश्यक है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज विनोद, महानगर अध्यक्ष प्रशांत सिंह, विनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.