हरदोई, फरवरी 14 -- हरियावां। गांव-गांव विकास के किए जा रहे दावों की हकीकत हरियावां विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरई के मजरा जतुली में साफ दिखाई दे रही है। यहां की तस्वीरें ही हालात बयां करने के लिए काफी हैं। स्थिति यह है कि गांव के जानवर तालाब पर पानी पीने नहीं जा रहे, बल्कि गलियारों में भरे नाली के गंदे पानी से ही प्यास बुझा रहे हैं। हरियावां ब्लॉक की मरई ग्राम पंचायत का मजरा जतुली अब तक बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। नालियों से निकला गंदा पानी गांव के रास्तों और गलियों में भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि वही दूषित पानी अब घरों तक पहुंचने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सरकार द्वारा गांव-गांव विका...