पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के जिला पंचायत सभागार में युवा संसद का आयोजन हुआ। जिसमें विद्या मन्दिर के जतिन नेगी को यूथ आइकॉन, मलिकार्जुन विद्यालय के आकाश प्रसाद को बेस्ट स्पीकर, सोर वैली स्कूल की दृष्टि को बेस्ट रूलिंग पार्टी स्पीकर, एशियन एकेडमी की इशिका भट्ट को बेस्ट अपोजिशन पार्टी स्पीकर, एसडीएस जीआईसी के राजेंद्र सिंह को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभागार में एबीवीपी की एसएफडी की ओर से युवा संसद का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं ने हिमालयी क्षेत्र में सड़क, बाँध और पर्यटन : विकास या विनाश विषय पर अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...