चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाइबासा।आदिवासी उरांव समाज जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता के लिए सोमवार को कुडुख पुस्तकालय भवन पुलहातु,चाईबासा में कमेटी के अध्यक्ष लालू कुजूर की अध्यक्षता में बैठक हुई lबैठक में जेष्ठ जतरा त्योहार के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली दो-दिवसीय जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गई l सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 और 10 मई 2026 को किया जाएगा l इस प्रतियोगिता में टीमों की संख्या 20 होगी। प्रतियोगिता में चाईबासा के सभी अखाड़ा के अलावाजमशेदपुर,चक्रधरपुर,गुवा,सरायकेला खरसावां,सीनी,जिलिंग्दा, ईचापुर,कांकुशी, खुर्शी,मौदी की टीमें भाग लेगी l समिति के अध्यक्ष लालू कुजूर ने कहा कि इस वर्ष भी खिलाड़ियों की खेल भावना को देखते हुए आकर्षक पुरस्कारों के साथ प्रतियो...