जतजलतजलतज
समस्तीपुर, अगस्त 29 -- समस्तीपुर। किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कृषि विभाग की नई व्यवस्था के तहत 1 सितंबर 2026 से किसान घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को अपना फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य होगा। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमीत सौरभ ने इसकी जानकारी दी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उर्वरक बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान केंद्रित बनाने के उद्देश्य से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल नामक डिजिटल प्रणाली विकसित की है। इसके तहत किसान अपने मोबाइल से ऑनलाइन उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। एप में किसान के खेत और फसल के आधार पर खाद की मात्रा निर्धारित होगी। नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन खाद खरीदने के लिए किसानों का फार्मर आईडी होना जरूरी है। विभाग के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.