फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- सिवारा। रौकरी गांव में पाकड़ के पेड़ के नीचे छाया में बैठी एक वृद्धा की उस समय दर्दनाक मौत हो गई। जब जड़ों से ही ऊखडकर पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा। चीखपुकर सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला। महिला की मौत हो जाने से मोहल्ले में कोहराम मच गया। बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रौकरी गांव निवासी तालेवर की 61 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी घर के निकट पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठकर तम्बाकू के गट्ठर बना रही थी। तभी अचानक पेड़ गिर पड़ा जिसके नीचे मुन्नी देवी टहनियों में दब गई। यह भी पढ़ें- अररिया: आंधी-बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत बचाव की चीखपुकर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे पेड़ की शाखाओं के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गय...