देवरिया, अगस्त 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आचार्य बाल कृष्ण का जन्म दिन समिति की महिलाओं ने राज्य कार्यकारिणी की सदस्य कुसुम लता मिश्र के नेतृत्व में जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को फलदार व औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान कुसुम लता मिश्र ने कहा कि पतंजलि पीठ के आचार्य बाल कृष्ण जड़ी बूटी के मर्मज्ञ हैं। इसलिए उनका जन्म दिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, सैकड़ों औषधीय पौधों का वितरण उन्होंने कहा कि समिति की सदस्य एक सप्ताह तक जगह जगह भ्रमण कर जड़ी बूटी के पौधों का ...