अलीगढ़, जनवरी 3 -- जट्टारी, संवाददाता। कस्बे के उसरह बाईपास रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया। कम दिखाई देने के कारण फॉर्म भरवाने पर युवक ने बुजुर्ग से नकदी ले ली और गायब हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सूरजपाल सिंह पुत्र खजान सिंह (करीब 65 वर्षीय) निवासी ग्राम खेड़िया बुजुर्ग थाना टप्पल ने भैंस बेचकर प्राप्त Rs.95,000 बैंक में जमा करने पहुंचे। उम्र अधिक होने से फॉर्म न भर पाने पर बैंक में मौजूद एक युवक से मदद मांगी। युवक ने फॉर्म भरा, नकदी ली और कैश काउंटर पर जमा करने के बहाने फरार हो गया। काउंटर पर पर्ची मांगने पर कर्मचारी ने कोई जमा न होने की पुष्टि की, जिससे बुजुर्ग सकते में आ गए। उन्होंने शाखा प्रबंधक और स्थानीय पुलिस को सूच...