अलीगढ़, जुलाई 1 -- विरोध करने पर पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई, दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी के आंधरी पट्टी स्थित ऐतिहासिक पोखर की सरकारी भूमि पर करीब पांच दशक से चले आ रहे अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग पौने दो बीघा सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। यह भी पढ़ें- चेतावाला पर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया,, झोपड़ी खाली को मोहलत दीराजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 261 में स्थित पोखर की जमीन पर कुछ लोगों ने वर्षों से बुर्जी, बिटोरे और टीनशेड बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। इससे जल संरक्षण का यह महत्वपूर्ण स्रोत लुप्त होने की कगार पर था। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बा...