एटा, अगस्त 4 -- वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज निरंतर उत्कृष्ट, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने पिछले कुछ महीनों में अनेक जटिल स्त्री रोग संबंधी शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गई हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि जुलाई माह में बच्चेदानी के ऑपरेशन किये गए उनमें महिलाओं को अत्यधिक रक्त स्राव होने की समस्या से ग्रसित थी। इसके लिए वह कई सालों से इलाज करवा रही थी। कुछ महिलाएं दो वर्ष से इस बीमारी से पीड़ित थीं। जांच में पता लगा कि उनकी बच्चेदानी के अंदर बड़ी रसौली की गांठ थी। इसका साइज 7x8 सेंटीमीटर, वजन लगभग एक किलो से अधिक था। मन में उम्मीद बहुत कम थी यहां भी डॉक्टर बच्चेदान...