जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने महिला को दिया जीवनदान
उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव, संवाददाता। पेट व कमर दर्द से पीड़ित एक महिला की जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसे जीवनदान दिया है। सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
महिला की स्थिति मियागंज निवासी चांदनी कनौजिया लंबे समय से लगातार पेट और कमर में असहनीय दर्द से पीड़ित थी। दर्द में आराम न मिलने पर वह 18 जून को जिला महिला अस्पताल पहुंची। यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। रिपोर्ट में गर्भाशय (यूट्रस) में तीन गांठें पाई गईं, जिसे यूटराइन फाइब्रॉएड्स कहा जाता है। मरीज की स्थिति और दर्द को देखते हुए डॉक्टरों ने मायोमेक्टॉमी यानी फाइब्रॉएड हटाने की सर्जरी करने का निर्णय लिया। 20 जून को सी-सेक्शन के जरिए चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया और महिला को जीवनदान दिया। डॉ. निधि ने बताया कि मायोमेक्टॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.