अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में पवित्र जटांगगा नदी के सहायक जनगड़ गदेरे में सिंचाई योजना बनाने की भनक लगते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है गधेरा से जटागंगा नदी में प्रवाह हो पा रहा है। अगर इसी में सिंचाई योजना बना दी गई तो जटगंगा का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। साथ ही इससे होने वाली पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाएगी। जागेश्वर के व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट का कहना है कि जिस गधेरे में अभी एक दो इंच पानी भी नहीं है, उस गधेरे में सिंचाई विभाग चार इंच मोटी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी में है। जहां पर सिंचाई योजना बनाई जा रही है उसके ठीक नीचे से जल संस्थान की पेयजल योजना भी संचालित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.