मेरठ, जून 23 -- रोहटा विकास खंड के गांव जटपुरा में 70 वर्षों से बंद पड़ी चकरोड़ को नायब तहसीलदार आदेश कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर दबंग किसानों से कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस कार्रवाई से किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने में बड़ी राहत मिली है। गांव जटपुरा निवासी किसान गौरव ने प्रशासन से तहसील दिवस में शिकायत कर बताया था कि उनके खेतों पर जाने वाला चकरोड़ गत 70 सालों से गांव के कुछ दबंग किसानों ने अवैध कब्जा कर अपने खेतों में मिला रखा है। जिससे किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार आदेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन किया। मंगलवार को टीम पुलिस बल को साथ लेकर गांव पहुंचकर मामले...