नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- Arvind Kejriwal Satyagrah: आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले को नया रूप दे दिया है। उन्होंने हाई कोर्ट जज स्वर्ण कांता शर्मा के बहिष्कार के साथ गांधीजी के सत्याग्रह का ऐलान किया। 9 मिनट 40 सेकंड के वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि इस केस में न तो वे जस्टिस शर्मा की कोर्ट में पेश होंगे और न ही वकील रखेंगे। उन्होंने जज शर्मा को न सिर्फ पक्षपाती कहा, बल्कि यह भी बोल गए कि उनसे न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है। यह भी दावा किया कि जस्टिस शर्मा ने मेरी दलील को खुद स्वीकार किया, लेकिन प्रार्थना अस्वीकार कर दी। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को चिट्ठी लिखी। अपने संदेश में उन्होंने दो प्रमुख बातों का जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि मैंने जब वक...