फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अखरी तिहरे हत्याकांड के मामले में वादिनी मनीषा सिंह ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-4 चेतना चौहान की अदालत में बयान दर्ज कराया है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि सामने खड़े हत्यारोपियों की जानती पहचानती है। सुबह पति के साथ तीनों लोग बाइक से संगम चौराहा जा रहे थे, तभी प्रधानी और कोटेदारी की रंजिश में हत्यारोपियों ने पति, जेठ और भतीजे को घेर कर मार डाला..यह बोलते हुए वादिनी की आंखें भर आईं। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमामामले की जानकारी बता दें कि आठ अप्रैल 2025 को हथगाम थाने के अखरी गांव में रंजिश में पप्पू सिंह, उसका बेटा अभय सिंह व भाई अनूप की गांव के मुन्नू सिंह आदि ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक अनूप सिंह की पत्नी मनीष सिंह ने मुन्नू उर्फ रमेश सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ ...