नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के मुजफ्फरनगर में 23 मामलों में रिकॉर्ड फांसी की सजा सुना चुके जज रवि कुमार दिवाकर की तैनाती बदल दी गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में तैनात रहे दिवाकर को अब परिवार न्यायालय में अपर प्रधान न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना के जरिए जिले के तीन न्यायिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इसके तहत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजुला भलोटिया को महिला अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में तैनात किया गया है, जबकि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी को 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत गठित न्यायालय में भेजा गया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रवि कुमार दिवाकर को परिवार न्यायालय, मुजफ्फर...