हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जज फार्म के लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की नगर आयुक्त से मांग की है। शुक्रवार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में बंदरों के समूह ने आतंक मचाया है। इन्हें पकड़ कर क्षेत्र से बाहर किया जाए। कहा कि बंदरों के कारण छोट बच्चों और बुजुर्गो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर विशंभर कांडपाल, बीडी जोशी, एलपी पंत, हेम अवस्थी, एमसी पांडे, पीसी जोशी, पीएस जीना, नीरज रावत, पीबी कर्नाटक, हेमचंद्र निमोलिया, कुंदन रावत, हेम गंगोला, अशोक पांडे, गोपाल सिंह मेहरा, कुलदीप पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...