हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक के पुत्र और भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने शुक्रवार को जज फार्म में विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान विकास भगत के समक्ष क्षेत्रवासियों ने सड़कों की स्थिति, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। भगत ने विधायक निधि से बन रहे जन मिलन केंद्र के टिन शेड का भी निरीक्षण कर विभाग को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद रेखा बिनवाल, यूयूएसडीए के सहायक अभियंता रोहित जोशी व दीन दयाल पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...