नई दिल्ली, जून 11 -- सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा ने गुरुवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। याचिका में अभिनेत्री ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अपने खिलाफ आरोप तय करने संबंधी दिल्ली की एक अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की एक अंशकालिक कार्यदिवस पीठ ने सुनवाई की शुरुआत में ही अभिनेत्री के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया कि मामले को किसी अन्य पीठ के समक्ष भेजा जाएगा। न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि कुछ दिक्कत है। एक संबंधित मामले में मेरे पुत्र सरकार की ओर से पेश हुए थे। यह भी पढ़ें- जज पर पक्षपात के आरोप, दिल्ली कोर्ट ने दो आपराधिक मामलों की सुनवाई पर लगाई रोक इस मामले को 25 जून को उस पीठ के समक्ष सूचीबद...