बांका, अप्रैल 6 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रितेश कुमार, पत्नी मीतू कुमारी रविवार को बांका के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर का परिक्रमा करने के बाद जज दंपती ने सूबे की सुख-शांति और समृद्धि की कामना किया। मंदिर के प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने न्यायाधीश को गर्भगृह में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराया। पुजारी सहित अन्य समिति सदस्यों ने जज को माता की महिमा के बारे में जानकारी दी। बताया कि बंग्ला पद्धति से पूजा की जाती है। जो भी भक्त माता के दरबार में आते हैं, मुरादें पूरी होती है। 1603 ई में स्थापित मां दुर्गे की मंदिर स्थापना काल से ही आज तक भव्य स्वरूप हो रहा है। यह माता के भक्ति की शक्ति का प्रभाव है। इसके अलावा जज दंपती ने बदुआ नदी में बन रहे मंदिर के सामानांतर उच्च स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.