बरेली, अप्रैल 3 -- विधि। अदालतो में मुकदमो की बहस के दौरान दलीलो को देने वाले अधिवक्ता और दलीलों को सुनने वाले जज अब क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होंगे। आगामी 5 अप्रैल रविवार को जजेस इलेवन व बार एसोसिएशन के बीच राजश्री लॉ कालेज के ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा। बार एसोसियेशन बरेली के सचिव दीपक पांडेय ने बताया कि जजेज इलेवन और बार एसोसियेशन की टीम के इस मैच का शुभारंभ जिला जज प्रदीप कुमार सिंह 5 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे करेंगे। बार एसोसियेशन की टीम के कप्तान बार अध्यक्ष मनोज हरित रहेंगे वहीं जजेज इलेवन टीम के कप्तान विशेष जज तबरेज अहमद रहेंगे। मैच 20-20 ओवर का होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...