अमरोहा, मई 23 -- अमरोहा। भीषण गर्मी के बीच नदी व नहरों में नहाने के दौरान आए दिन हो रहे हादसों से बचाव को लेकर स्थानीय जज्बा फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार दोपहर संस्था पदाधिकारी अध्यक्ष इकबाल खान अमरोही के नेतृत्व में कस्बा नौगावां सादात में नहर के पास पहुंचे। आम लोगों को नहाने के दौरान अधिक गहराई में नहीं जाने व किनारे पर ही नहाने का सुझाव दिया। बच्चों, किशोरों को बिना अभिभावकों की मौजूदगी नहर व नदी में नहीं नहाने का सुझाव दिया। कहा कि इस ओर जरा सी भी असावधानी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है। इस बावत अभियान को लगातार जारी रखने की बात उन्होंने कही। यह भी पढ़ें- जज्बा फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में अभाविप ने चलाया सकोरा अभियान यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच कई जगह रखवाए प्याऊ

हिंदी हिन्दुस्तान ...