मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अमर शहीदों की स्मृति में समर्पित युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित जज्बा दौड़-12 में युवाओं ने उत्साह दिखाया। रविवार को बारिश के बावजूद राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया, जहां 131 फीट लंबे तिरंगे के नीचे छात्र-छात्राओं, महिलाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और राजनेताओं ने एक साथ कदमताल किया। इस वर्ष यह दौड़ 'एक देश-एक चुनाव' के उद्देश्य और मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा केसरिया झंडी दिखाकर किया गया। सबसे पहले बालक वर्ग की दौड़ गेट संख्या 2 से और उसके 15 मिनट बाद बालिका वर्ग की दौड़ गेट संख्या 1 से रवाना हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शहर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस आयोज...