महाराजगंज, जनवरी 4 -- महराजगंज, निज संवाददाता। फरेंदा रोड स्थित समाजसेवी राकेश गुप्ता की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिम के क्षेत्र में बेहतर करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कनौजिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रमोद गुप्ता एवं जनकल्याण सेवा संस्थान की अध्यक्ष ऐश्वर्या गुप्ता रहीं। विधायक ने कहा कि जज्बा और हौसला किसी का मोहताज नहीं होता। सम्मानित होने वाले रमा गुप्ता के बारे में उन्होंने कहा कि एक अति पिछड़े गांव से मेहनत करके आज जिला ही नहीं अपित पूरे भारत में अपना नाम रोशन कर रही हैं। वहीं समीर खान भी विदेश में जाकर जिम के माध्यम से गोल्ड मेडलिस्ट का खिताब अपने नाम किया है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जिम के क्षेत्र में गांव से निकलकर आईं रमा गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.