गाजियाबाद, सितम्बर 15 -- योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद पारिवारिक विवाद में न्यायालय से मदद दिलाने और जजों को रिश्वत देने के नाम पर गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी व्यक्ति से 1.34 करोड़ की ठगी कर ली गई। जालसाजों ने फेसबुक के जरिये संपर्क कर खुद को पुजारी और सरकारी कार्यालयों में अच्छी पकड़ रखने वाला बताया था। बेटे को मुकदमे में राहत दिलाने का झांसा देकर रुपये मंगवाए तथा बेटे को जेल भिजवाने का डर भी दिखाया। साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के एक शातिर को बनारस से गिरफ्तार किया है।दसवीं पास है आरोपी, ऐसे शुरू हुई ठगी एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि वसुंधरा निवासी शीतल प्रसाद से ठगी का मामला सामने आया था। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में शामिल थाना कंधवा, जिला चंदौली के गांव चारी निवासी ईशू पांडेय उर्फ रिशू पांडेय को बनारस के चौबेपुर थानाक्षेत्र से...