मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। दरभंगा के कमतौल थाना के मालपट्टी-हरिहरपुर मार्ग स्थित सिसवनी में जजुआर की किशोरी का शव मिलने के मामले में हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। केस दर्ज कर कमतौल थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानेदार संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि युवती के परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस टीम जजुआर गई थी। परिजनों के सामने नहीं आने से मामले में उनकी गतिविधि संदिग्ध हो गई है। परिजनों के मोबाइल कॉल और टॉवर लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...