रामपुर, अप्रैल 9 -- अब जजी कर्मियों से लेकर वकीलों तक के स्मार्ट आईडी कार्ड बनेंगे। उनके बायोमैट्रिक स्मार्ट कार्ड बनवाने केलिए हाईकोर्ट के आदेश पर जनपद न्यायाधीश ने रामपुर बार एसोसिएशन और रामपुर लायर्स एसोसिएशन को पत्र भेजा है। न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट समय-समय पर डायरेक्शन देता है। इसी क्रम में अब फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसने के लिए जजी कर्मियों से लेकर वकीलों तक के बायोमैट्रिक स्मार्ट कार्ड बनवाए जाएंगे। इसके लिए हाईकोर्ट ने जनपद न्यायाधीश को आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जनपद न्यायाधीश भानु देव शर्मा ने रामपुर बार एसोसिएशन और रामपुर लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव को पत्र लिखकर केंद्रीय नजारत में डाटा उपलब्ध कराने को कहा है।-------यह सब डाटा मांगास्मार्ट कार्ड के लिए वकीलों का नाम, बार कौंसिल का रजिस्ट...