विकासनगर, फरवरी 15 -- भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रविवार को मुख्यमंत्री के घर खटीमा उधम सिंह नगर में भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन जजरेड में हर साल बरसात के समय जनहानि होती है और सड़क बंद हो जाने से क्षेत्र के किसानों की नगदी फसलों का भी काफी नुकसान होता है। वहां पर पुल या टनल का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था सदृढ़ किये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में क्वासी की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, कर्नल राजीव रावत, ओमप्रकाश, घनश्याम, शर्मिला, केशव शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.