जजरेड़ पहाड़ी फिर बनेगी परेशानी का सबब
विकासनगर, जून 3 -- कालसी-चकराता मार्ग पर जजरेड पहाड़ी पर होने वाला भूस्खलन इस बरसात में भी लोगों के लिए परेशनी का सबब बनेगा। भूस्खलन को रोकने के लिए लोनिवि की ओर से कोई पुख्ता उपाय अभी तक नहीं किए गए हैं। पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए जो 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव लोकनिर्माण विभाग ने शासन को भेजा गया है, वह भी अभी ठंडे बस्ते में हैं। सालों से जजरेड पहाड़ी का ढाई सौ मीटर हिस्सा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हल्की बारिश में पहाड़ी से गिरने वाले मलबे से जौनसार बावर की लाइफ लाइन कालसी चकराता मोटर मार्ग बाधित हो जाता है। लोक निर्माण विभाग के करोड़ों रुपये खर्च होने पर भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। जौनसार बावर क्षेत्र की करीब पौने दो लाख की आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने वाले इस मार्ग पर जजरेड पहाड़ी से भूस्खलन की समस्या का हल निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.