अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर के बेनीगंज की सोनी यादव के प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा के मौत प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। सपा नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की चिकित्सक डा. अंजली श्रीवास्तव और स्टॉफ पर जच्चा-बच्चा की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा फोन पर सिजेरियन कराया गया। इसलिए जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि पीड़ित परिजन को न्याय के लिए चिकित्सक और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए, अन्यथा सपा सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगी। यह बातें पूर्व मंत्री पाण्डेय ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अंधेरगर्दी है। सबसे पहले प्रसूता को परि...