कुशीनगर, जून 24 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौराहे स्थित योगी क्लिनिक में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। घटना के दिन ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर नोटिस चस्पा किया था। अब अस्पताल संचालक के बयान दर्ज होने के बाद सीएमओ ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा हैं।

मृत्यु का विवरण 20 जून को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोतहवा टोला पिपरहिया निवासी विकास यादव अपनी पत्नी रजनी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बांसी चौराहे स्थित योगी क्लिनिक लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि उपचार के दौरान पहले नवजात की मौत हुई और बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था।...