देहरादून, जून 18 -- देहरादून। अनुराग चौक स्थित निशा नर्सिंग होम में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर गठित जांच समिति ने पीड़ित पक्ष और अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। मामले की सभी परिस्थितियों और उपचार प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. प्रदीप राणा की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई है। समिति ने बुधवार को दोनों पक्षों से घटनाक्रम की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेज भी तलब किए। अधिकारियों के अनुसार इलाज से जुड़े अभिलेखों, मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टरों के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- संशोधित सीएमओ के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। इंदिरापुरम एमडीडीए कॉलोनी निवासी निकिता मीणा और उनके नवजात ...