पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में कथित लापरवाही से गर्भवती महिला और शिशु की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने एक बार फिर मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर जांच और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का विवरण सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी देवेंद्र पुत्र छत्रपाल ने मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि मामले में आरोप सिद्ध होने के बावजूद अब तक संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जांच की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 को की गई शिकायत पर आयोग ने 9 जनवरी 2025 को आदेश पारित किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. हीना प्रकाश, सीनियर रेजिडेंट वैशाली गुप्ता, स्टाफ नर्स प्रीति तथा वार्ड आया दिव्या उतपेती के खिलाफ जांच क...