चंदौली, जून 17 -- जच्चा बच्चा केन्द्र के जर्जर होने से प्रसव पीड़ित महिलाएं परेशान फोटो 10: बभनियाव गांव स्थित जर्जर भवन में उपचार करती एएनएम।कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद।धानापुर विकास खंड के बभनियाव गांव स्थित जच्चा बच्चा केंद्र भवन रख रखाव एव मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया। जिससे क्षेत्र के प्रसव पीड़ित महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं प्रसव संबंधित समस्या को लेकर काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों में रोष दिख रहा है।बभनियाव गांव स्थित जच्चा बच्चा केंद्र भवन जर्जर होने के कारण सालभर से प्रसव पीड़ित महिलाओं का उपचार बंद कर कर दिया गया है। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं को दूर दराज दूसरे केंद्र पर जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- लापरवाही : प्रसव संबंधी दवाओं की आपूर्ति 5 माह से ठप जिससे काफी परेशानी होती है। केंद्र पर तैनात एएनएम ...