चम्पावत, अप्रैल 24 -- चम्पावत। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। एसीएमओ इंद्र पांडेय ने कहा कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए संस्थागत प्रसव जरूरी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ अभिषेक मजूमदार ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली एएनसी जांच के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...