जच्चा-बच्चा की मौत से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
बाराबंकी, अप्रैल 20 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद कस्बे में रविवार को प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अजीमनगर गांव निवासी मोहम्मद नवी की पत्नी सरवारी (45) को रविवार दोपहर प्रसव के लिए जहांगीराबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, शाम होते-होते महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। इसी दौरान नवजात शिशु ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतका के पति ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया था। लेकिन निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित चिकित्सकों व अनट्रेंड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.