सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रसव के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करमा थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निवासी रामजी पुत्र स्व. राधेश्याम ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी गर्भवती पत्नी संतोषी कुमारी को प्रसव के लिए जड़ेरूआ सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां ड्यूटी पर तैनात नर्स के माध्यम से उन्हें केकराही स्थित एक निजी अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि अस्पताल की एंबुलेंस उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंची, जहां उनकी पत्नी का ऑपरेशन किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार ऑपरेशन के बाद जच्चा और नवजात बच्चे की हाल...