उरई, जून 15 -- उरई/कुठौंद। संवाददाता। बीते रविवार को कुठौंद में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद देर शाम सीएमओ डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद ने अस्पताल को सीज कर दिया था जबकि मृतका के पति की शिकायत पर बांके बिहारी अस्पताल के दो डॉक्टर और दो नर्सो के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है। कुठौंद के गांव नौरेजपुर पीपरी निवासी रश्मी दोहरे पत्नी जितेन्द्र दोहरे की एक निजी अस्पताल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हालत बिगड़ जाने के बाद रेफर होने पर जिला औरैया के अस्पताल में मौत हो गई थी।

परिजनों द्वारा हंगामा जच्चा बच्चा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और तमाम लोगों ने थाने का घेराव कर चार घंटे तक जमकर हंगामा किया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्...