रामपुर, अप्रैल 19 -- केमरी। थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में पुलिस ने एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के ही जिवाई जदीद गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी गर्भवती थी। बुधवार को उनकी पत्नी शशिबाला (29) को प्रसव पीड़ा हुई। पत्नी को लेकर वह क्षेत्र के ग्राम पिपलिया मिश्र स्थित एक निजी महिला डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया था। मगर गुरुवार शाम पत्नी को एक बार फिर प्रसव पीड़ा हुई तो उसने फोन पर जानकारी दी। जानकारी के बाद महिला डॉक्टर उनके घर आई और गर्भवती को अपनी स्कूटी पर बैठाकर क्लीनिक पर ले गई और दो युवतियों को बुलाकर पत्नी की डिलीवरी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- डिलेवरी में लापरवाही, जच्चा-बच्चा पर आई आफत इसी दौरान पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया और तुरंत ही बच्चे की मौत हो ग...