बलिया, दिसम्बर 10 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर निवासी मंगरू राम की पत्नी 38 वर्षीय संगीता गर्भवती थी। वह अपने मयका इलाके के देवढ़िया गांव में रह रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर 20 अक्तूबर को स्थानीय पीएचसी के गेट से सटे संचालित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रात में समान्य प्रसव से मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालिका ने नर्सिंग होम बुलाकर मऊ भेज दिया। हालांकि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव लेकर परिजन अस्पताल पर पहुंचे तो डॉक्टर और कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गये। इसके बाद करीब आठ घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.